*सुभासपा ने जिलाध्यक्ष बनाने के लिए खेला ब्राह्मण कार्ड पार्टी ने लगाया ब्राह्मण चेहरे पर दांव सतीश “पंडा” बने सुभासपा के जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव अलका पाण्डेय की घोषणा जिला आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत*
==============================
दिव्या तिवारी
संवाददाता तीखी आवाज सुल्तानपुर।
रविवार 23 जुलाई 2023
___________________________________
सुलतानपुर- सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी दल सुभासपा ने जिले में नया प्रयोग शुरू किया है। जिला अध्यक्ष बनाने के लिए ब्राह्मण कार्ड खेला है। जिले के चर्चित तेजतर्रार के साथ बेबाकी से अपनी बात रखने वाले युवा ब्राम्हण चेहरे पर दांव लगाया है। जिले के चर्चित वरिष्ठ पत्रकार सतीश मिश्रा उर्फ पंडा को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया कर सभी पार्टियों को चौंका दिया है। मनोनीत जिलाध्यक्ष सतीश “पंडा” जिले में पहली बार पधारी पार्टी राष्ट्रीय सचिव का ऐतिहासिक स्वागत कर कार्यक्रम में चारचांद लगा दिया। जिसकी गूंज दूर तक सुनाई दी। सुभासपा जिले में अपने कुनबे का तेजी से विस्तार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जिले की भारी भरकम मनोनीत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का हौसला आफजाई करने पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अलका पांडेय का आगमन यहां हुआ। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नवागत जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मिश्र की अगुवाई में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अलका पाण्डेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर सुलतानपुर पहुंची। यहां पर नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मिश्र,जिला प्रमुख महासचिव अनुराग दूबे, जिला सूचना प्रभारी परीक्षित सिंह, संगठन मंत्री शिवम् मिश्र, मीडिया प्रभारी फरीद अहमद, संजय दूबे, जिला उपाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, आशीष यादव, पवन सिंह आदि ने राष्ट्रीय सचिव का जोरदार स्वागत किया। स्वगत से गदगद श्रीमती पाण्डेय ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष सतीश मिश्र की अगुवाई में सुभासपा राजनीति के क्षेत्र में नया आयाम गढेगी। सुलतानपुर जनपद की कार्यकारिणी की बदौलत आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए के गठबंधन को महामजबूती मिलेगी। जिसके बल पर केन्द्र में मोदी की सरकार हैट्रिक लगाएगी। गौरतलब हो कि यह पहली पार्टी है, जिसमें ब्राह्मण समाज का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। ब्राह्मण समाज के युवा चेहरा सतीश “पंडा” को जिलाध्यक्ष बनाकर समाज का कद बढ़ाने का काम किया है।
*सुभासपा ने जिलाध्यक्ष बनाने के लिए खेला ब्राह्मण कार्ड पार्टी ने लगाया ब्राह्मण चेहरे पर दांव सतीश “पंडा” बने सुभासपा के जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव अलका पाण्डेय की घोषणा जिला आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत*
