सुल्तानपुर विधायक एवम पूर्व मंत्री विनोद सिंह की अनुपस्थिति में उनके समाजसेवी पुत्र पुलकित सिंह ने किया क्षेत्र भ्रमण।
क्षेत्रवासियों के यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल।
लोगों की सुनी फरियाद, पिता विनोद सिंह के जरिए निस्तारण का दिया आश्वासन।
सुल्तानपुर विधायक एवम पूर्व मंत्री विनोद सिंह की अनुपस्थिति में उनके समाजसेवी पुत्र पुलकित सिंह ने गुरुवार को क्षेत्रभ्रमण किया। इस दौरान वे क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और उन्हें अपनत्व का अहसास करवाया। इसी कड़ी में पुलकित सिंह गोड़वा प्रधान सत्यजीत राय के घर पहुंचे। इस दौरान प्रधानी का कार्यकाल दो वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में गौशाला पर आयोजित सुंदर काण्ड में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पुलकित हर समय तत्पर रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की क्षेत्रवासियों की जो भी जायज समस्याएं हैं उसके निराकरण के वे और उनका परिवार हमेशा तैयार मिलेगा। यहां के बाद पुलकित रामापुर सोनबरसा गांव पहुंचे जहां प्रशांत द्विवेदी के यहां चल रहे भागवत कथा के समापन पर काली माता मंदिर पर आयोजित भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों का हाल चाल लिया। स्थानीय लोगों की समस्याएं तो सुनी ही, साथ ही विधायक एवम पिता विनोद सिंह के जरिए उसे निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
जिला संवाददाता शुभम् कौशल