सेवार्थम फाउंडेशन ने गंगा रथ का भव्य शुभारंभ किया, नि:शुल्क घर-घर पहुंचेगा मां गंगा का पवित्र जल

*सेवार्थम फाउंडेशन ने गंगा रथ का भव्य शुभारंभ किया, नि:शुल्क घर-घर पहुंचेगा मां गंगा का पवित्र जल*

*अशोक कुमार वर्मा*

लम्भुआ सुल्तानपुर

लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र में सेवार्थम फाउंडेशन द्वारा सेवार्थम गंगा रथ का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस पहल के माध्यम से उन श्रद्धालुओं तक मां गंगा का पवित्र जल नि:शुल्क पहुंचाया जाएगा, जो कुंभ मेले में प्रयागराज जाकर स्नान नहीं कर सके।

लम्भुआ के मेला वाली बाग में मां गंगा की आरती के साथ कार्यक्रम का विधिवत आयोजन हुआ। गंगा रथ का उद्घाटन फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आशीष तिवारी ने किया।

इस अवसर पर सत्यनाथ मठ अल्देमऊ, कादीपुर के कपाली जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद वाराणसी से आए आचार्यों ने विधि-विधान से मां गंगा की आरती कराई।

उद्घाटन के पश्चात गंगा रथ गांव-गांव और घर-घर जाने के लिए रवाना हुआ। डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि यह सेवा उन भक्तों के लिए समर्पित है

जो किसी कारणवश कुंभ में मां गंगा के दर्शन व स्नान नहीं कर सके। कपाली जी महाराज ने इसे हर्ष और गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह क्षण सभी के लिए सौभाग्यशाली है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद्र दूबे, विपुल मिश्रा, देवी सिंह, राजकुमार अग्रहरि, प्रशांत चतुर्वेदी, हरिओम अग्रहरि, पंकज सिंह, अमित बरनवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!