शाहगंज परिसर में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक

*शाहगंज परिसर में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक*

प्रेम शर्मा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कुँवर अनुपम सिंह जौनपुर के निर्देशन में तथा श्री आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) जौनपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक-23-7-2026 को थाना शाहगंज परिसर में आगामी सावन मास, कांवड़ यात्रा एवं मेला/त्योहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता श्रीमान उप जिलाधिकारी शाहगंज एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी शाहगंज द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक शाहगंज सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों के पुजारीगण, कांवड़ यात्रा एवं जुलूस आयोजक तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों से आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व-त्योहार मनाने की अपील की गई। साथ ही जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों को निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार आयोजित करने, यातायात व्यवस्था में सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने एवं उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।

उच्चाधिकारियों द्वारा शासन एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी उपस्थित लोगों को अवगत कराते हुए उनके अनुपालन हेतु अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!