सुलतानपुर-बल्दीराय थाना क्षेत्र के अशरफपुर में अज्ञात बाइक सवारों ने इच्छा नाथ यादव पुत्र जगत यादव (35) को मारी गोली,मौके पर ही मौत,ग्रामीणो में आक्रोश, घटना स्थल पर पुलिस मौजूद।

सुलतानपुर-बल्दीराय थाना क्षेत्र के अशरफपुर में अज्ञात बाइक सवारों ने इच्छा नाथ यादव पुत्र जगत यादव (35) को मारी गोली,मौके पर ही मौत,ग्रामीणो में आक्रोश, घटना स्थल पर पुलिस मौजूद।

जिले में चंद घंटों के भीतर दूसरा हत्याकांड। प्रधानी चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या।सुबह शौच के लिए गाँव के बाहर गए युवक को बाइक सवार तीन बदमाश घटना को अंजाम देकर हुए फरार। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी अखंड प्रताप सिंह, सीओ सौरभ सावंत,बल्दीराय थाना अध्यक्ष आरबी सुमन,थाना हलियापुर प्रदीप कुमार सिंह, धनपतगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय व फोरेंसिक टीम,शुरू की गई मामले की जांच पड़ताल। बल्दीराय थाना क्षेत्र अंतर्गत असरफपुर गांव का मामला। ईच्छानाथ यादव उम्र लगभग (35) वर्ष के रुप में मृतक की पहचान। इसके पूर्व दोस्तपुर में चार बाइक सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से युवक को किया था लहूलुहान,इलाज के दौरान हुई मौत। कोतवाल आरबी सुमन बोले,प्रधानी चुनाव के रंजिश में प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा गोलीकांड।परिजन शव रोड़ पर रख कर रहे है आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *