दिव्या दीक्षा इंस्टीट्यूट धौरहरा में भव्य वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न 

दिव्या दीक्षा इंस्टीट्यूट धौरहरा में भव्य वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न

छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शको व अविभावकों का जीता दिल

दाधीच विश्वकर्मा

चाँदा

रविवार को चांदा क्षेत्र स्थित दिव्या दीक्षा इंस्टीट्यूट, धौरहरा में वार्षिकोत्सव एवं अवार्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धीरेंद्र प्रताप सिंह (प्रबंधक, एडवांस एकेडमी अलीगंज) ने मां सरस्वती के चित्र पर धूप-दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, बसंत गीत एवं विभिन्न लोकनाट्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने न केवल उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया, बल्कि सामाजिक संदेश भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. बी.पी. दुबे, विजय प्रताप सिंह, संदीप सिंह, राजेश द्विवेदी (प्रबंधक) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रबंधक योगेशचंद्र पांडेय ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। वहीं प्रधानाचार्य हेमचंद्र पांडेय ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जगदीश सरोज, राणा पंडित, दुर्गेश त्रिपाठी, महेश, प्रतिभा त्रिपाठी, रंगोली विश्वकर्मा, प्रतिष्ठा विश्वकर्मा, सुशील, अभिषेक, नीलेश, कृपा शंकर, सत्य प्रकाश सहित हजारों की संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम की सुंदरता और अनुशासन की उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने मुक्तकंठ से सराहना की। यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच देने वाला रहा, बल्कि शिक्षा और संस्कार के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण भी बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!