अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को 12 घंटे के अंदर सत प्रतिशत धनराशि के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

करने की उपलक्ष में अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानु भास्कर द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। कर्तव्यनिष्ठ अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह का कार्य जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। अपराधियों में भय बना रहता है। अपने कार्य से जाने जाते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और जनता दर्शन में भी मिलने वाले फरियादियों से घटना की जानकारी लेने के बाद फीडबैक लेते हुए कार्य की शैली पूरे जनपद में चर्चा के विषय बनी हुई है।अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन द्वारा दुर्गेश सिंह को 12 घंटे के अंदर लूट खोलने को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है और उज्जवल भविष्य की कामना भी की है जनपद प्रतापगढ़ के भी लोग अपर पुलिस अधीक्षक को शुभकामनाएं दी है।अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा जनपद प्रतापगढ़ में कई ऐसे कार्य किए गए हैं जो चर्चा का विषय बने हुए हैं अभी हाल ही में एक पीड़िता का पैसा फंसा हुआ था अपर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पैसा वापस दिलाया। और ऐसे ही एक पीड़िता का घर कब्जा हुआ था।और दुर्गेश सिंह के संज्ञान में आते ही कार्रवाई शुरू हुई और पीड़िता को न्याय मिला। जिससे महिला और उसके परिवार ने पुलिस की काफी तारीफ की। और थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र रामगंज बाजार के व्यापारियों ने लूट की घटना का 12 घंटे के अंदर अनावरण करने में अहम भूमिका निभाने वाले अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह की प्रशंसा की और क्षेत्राधिकारी पट्टी आनंद कुमार राय व थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा संतोष कुमार सिंह व उनकी टीम को भगवान राम की फोटो व अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित!
Post Views: 117