जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटकर 24 वर्षीय युवक की हत्या, निजी खर्च से बनेगा लंभुआ बार परिसर में वातानुकूलित सभागार हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को विदा कराकर ले गया दूल्हा, * नेशनल हाईवे 731 शिवगुलामगंज कट पर दो कारें टकराई यूपी पुलिस पीएसी में हुआ पूजा मौर्य का चयन प्रतापगढ़ पट्टी: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दूसरे विशेष दिवस पर एसडीएम के किया बूथों का निरीक्षण
जौनपुर

पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटकर 24 वर्षीय युवक की हत्या,

बड़ा भाई भी घायल, बदलापुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव का मामला,

बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। लाठी-डंडों से बेरहमी से की गई पिटाई में 24 वर्षीय अवधेश पाठक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हमले में उसका बड़ा भाई देवेश पाठक भी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, अवधेश पाठक सब्जी लेकर अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चार-पांच लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान उसका बड़ा भाई देवेश पाठक भी हमले में घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां अवधेश ने दम तोड़ दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल है। मामला बदलापुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव का है।