नीरव सिंह की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने बदलापुर-शाहगंज हाईवे किया जाम*
तिलवारी गांव के पास सड़क पर उतरे परिजन, आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या की धाराओं में कार्रवाई की मांग*
जौनपुर/ बदलापुर-शाहगंज हाईवे पर तिलवारी गांव के पास नीरव सिंह की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा मामले में हत्या की धाराओं के तहत प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को शासन स्तर से आर्थिक एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही बदलापुर और खुटहन थाने की पुलिस सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सीओ प्रतिमा वर्मा समेत पुलिस के अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

पुलिस अधिकारी परिजनों की मांगों को सुनकर उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन देने में जुटे रहे। हाईवे पर प्रदर्शन के चलते आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी रहा।