जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
मुसहर बस्ती में फिर पहुंची मदद की उम्मीद, बीमार सुनीता के इलाज में डॉ. आशीष तिवारी बने सहारा सूरज की मौत के बाद परिवार पर टूटा आर्थिक संकट, डॉ. आशीष तिवारी ने बढ़ाया मदद का हाथ प्रतापगढ़ : मुसहर बस्ती चरिया पहुंचे डीएम, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं नवरात्रि, दशहरा व रामलीला को लेकर सिगरामऊ थाने में पीस कमेटी की बैठक डूब रहे अधेड़ व्यक्ति को युवक ने बचाया खेत की जुताई को लेकर बढ़ा विवाद
जौनपुर

हरपालगंज रेलवे स्टेशन के समीप एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल*

इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19313 से रजनीपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप हुई घटना

सिंगरामऊ (जौनपुर)। क्षेत्र के रजनीपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार सुबह एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों और पुलिस में हड़कंप मच गया।

हरपालगंज रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19313 से एक युवक रजनीपुर रेलवे क्रॉसिंग से करीब 100 मीटर पूरब खंभा संख्या 865/8 के पास गिर गया। घटना की जानकारी गेटमैन द्वारा डायल-112 पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर भेजा। घायल युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसके पहचान की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

*वार्ड नंबर 20 जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी* *जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही हमारी प्राथमिकता : महेंद्र प्रताप यादव*