जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
डायट जौनपुर में नवाचार महोत्सव का आयोजन, शिक्षकों ने प्रस्तुत किए अभिनव प्रयोग सुल्तानपुर : कादीपुर कुम्हींडड़िया गांव में पति-पत्नी की हत्या से सनसनी सिकरारा में चोरी के प्रयास के दौरान युवक की हत्या, 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा यूजीसी नियमों में संशोधन की जरूरत, फर्जी मुकदमों पर हो कार्रवाई कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर कर रही हमला : अजीत प्रजापति प्रतापगढ़ : माइक्रो फाइनेंस कंपनी में 53.90 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी
जौनपुर

सिकरारा में चोरी के प्रयास के दौरान युवक की हत्या, 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के भभौरी गोदाम चौराहा स्थित ज्वैलर की दुकान के बरामदे में सो रहे युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने करीब 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, उदयराज यादव दुकान के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान चार आरोपी दुकान में चोरी करने के इरादे से पहुंचे। आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। इसी दौरान उदयराज की आंख खुल गई और उसने आरोपियों को देख लिया।

पुलिस का कहना है कि पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने उदयराज पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दुकान का ताला टूटा मिला, हालांकि अंदर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह के मुताबिक, घटना में आकाश गौतम, शेर बहादुर, सूरज गौतम और रामू गौतम के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आकाश गौतम, शेर बहादुर और सूरज गौतम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रामू गौतम फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।