जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
बोधी पट्टी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को दबोचा* प्रतापगढ़ : स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर पंचायत ढकवा में लगा स्वास्थ्य शिविर* सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन प्रतापगढ़: पात्र होने के बावजूद आवास से वंचित पीड़ितों की उठी आवाज* पत्रकार के दादा का निधन कलवारी गाँव पहुँच कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर

बोधी पट्टी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

पूनम यादव के शरीर पर चोट के निशान मिलने का दावा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

सिंगरामऊ, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बोधी पट्टी गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी होने के बाद मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

मृतका की पहचान करीब 25 वर्षीय पूनम यादव पत्नी राकेश यादव के रूप में हुई है। मृतका के पिता केशव बहादुर यादव निवासी राज रूखसारपुर, महाराजगंज ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायके वालों का दावा है कि पूनम के शरीर पर लाठी-डंडे से चोट के निशान पाए गए हैं। इसी आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

सिंगरामऊ थाना प्रभारी अखिलेश मौर्य ने बताया कि शाम करीब छह बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई है।