जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
पत्रकार के दादा का निधन कलवारी गाँव पहुँच कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस सुल्तानपुर : बैनामे की जमीन पर कब्जे को लेकर थाने और तहसील के चक्कर लगा रहा दंपती कंधी पुल के पास युवक से मारपीट न्याय विभाग के अधिकारी अंकित कुमार सिंह की CID में नई तैनाती, गोवंश के लिए प्रदीप तिवारी ने दान किया हरा चारा
जौनपुर

राम मंदिर के सीईओ जितेंद्र मिश्रा ने संभाला कार्यभार,

प्रबंधन व्यवस्था को देंगे नई दिशा

अयोध्या। राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जितेंद्र मिश्रा ने अपनी नई जिम्मेदारी संभालते हुए कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
कार्यभार संभालने के बाद जितेंद्र मिश्रा मंदिर की प्रशासनिक एवं प्रबंधन व्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उनकी जिम्मेदारी में मंदिर से जुड़े विभिन्न प्रबंधन कार्यों के समन्वय और संचालन को गति देना शामिल होगा।

ट्रस्ट की ओर से उन्हें अहम दायित्व सौंपे जाने के बाद मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर ढंग से संचालित करने की दिशा में कार्य किए जाने की बात कही जा रही है।*संवाद तीखी आवाज अयोध्या*