जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ : पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने किया प्रेम जलपान गृह का उद्घाटन सिगरामऊ में मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई बदलापुर में बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में घुसी, बाल-बाल बचे 30 से 35 बच्चे* मछली गांव बस्ती में सजा मां दुर्गा का पंडाल बक्शा के मनोज यादव बने प्रदेश सचिव भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन JNU के प्रोफेसर व कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग
जौनपुर

बदलापुर के सीओ सुनील चंद्र तिवारी का तबादला,

अजय कुमार राय संभालेंगे बदलापुर क्षेत्राधिकारी की जिम्मेदारी

बदलापुर/जौनपुर। जनपद में क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किए गए फेरबदल के तहत बदलापुर के क्षेत्राधिकारी सुनील चंद्र तिवारी का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब सीओ यातायात, जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं केराकत के क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय को बदलापुर का नया क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। बुधवार को जारी स्थानांतरण आदेश के बाद दोनों अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया।

सुनील चंद्र तिवारी के कार्यकाल के दौरान बदलापुर सर्किल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पुलिसिंग से जुड़े मामलों में पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई की गई। अपराध नियंत्रण के साथ ही आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता बनी रही।

अब उनके स्थानांतरण के बाद बदलापुर सर्किल की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी अजय कुमार राय संभालेंगे। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।