सिपाही अभिषेक सिंह की मौत मामले में पूर्व थाना प्रभारी की भूमिका की होगी उच्चस्तरीय जांच*
उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह भी विभागीय जांच के घेरे में*
*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*
जौनपुर। सुरेरी थाने में तैनात वर्ष 2025 बैच के सिपाही अभिषेक सिंह की मौत के मामले में पुलिस विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मामले में सुरेरी थाने के पूर्व थाना प्रभारी निलंबित, उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह की भूमिका की भी उच्चस्तरीय विभागीय जांच कराई जाएगी।
बताया गया है कि वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व थाना प्रभारी की भूमिका की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में घटना से जुड़े परिस्थितियों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका को भी देखा जाएगा।
सिपाही अभिषेक सिंह की मौत के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय स्तर पर मामले की जांच आगे बढ़ाए जाने से घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के सामने आने की उम्मीद है।