सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन
मछलीगाँव के 85 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
मछलीगाँव के 85 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
शिक्षा जगत को अपने जीवन के अनमोल वर्ष समर्पित करने वाले 85 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक राजमणि शुक्ल का कल देर रात निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लंबे समय तक ज्ञान की अलख जगाने वाले गुरुजी के जाने से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन पर परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जो इस समय गहरे सदमे में है।
उनके निधन पर क्षेत्र के रविंद्र नाथ शुक्ला, मतेन्द्र नाथ शुक्ला, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला (शनी), राजेश कुमार शुक्ला (अध्यापक),चंद्रधर शुक्ला (अध्यापक),संजय कुमार शुक्ला (सामाजिक), अजय कुमार पांडे, सुरेंद्र कुमार शुक्ला, डॉक्टर चंद्रकांत शुक्ला, अशोक पाठक,अनिल कुमार दुबे(प्रधानाचार्य), पुरोहित पंडित गुरु प्रसाद तिवारी, विनोद कुमार गुप्ता(प्रधानाचार्य) बबलू शुक्ला, देवी प्रसाद सिंह, देवी सहाय दुबे(अध्यापक)सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और उनके पुराने शिष्यों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व परिजनों को यह असह्य दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया।