न्याय विभाग के अधिकारी अंकित कुमार सिंह की CID में नई तैनाती,
वाराणसी सेक्टर में संभालेंगे अभियोजन की जिम्मेदारी
वाराणसी/जौनपुर। न्याय विभाग में अपनी कार्यशैली और अभियोजन संबंधी दक्षता के लिए पहचान बनाने वाले अभियोजन अधिकारी अंकित कुमार सिंह को अपराध जांच विभाग (CID) के वाराणसी सेक्टर में अभियोजन अधिकारी के पद पर नई जिम्मेदारी मिली है। उनकी नई तैनाती से विभाग में उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
अंकित कुमार सिंह इससे पहले जौनपुर में सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) तथा वाराणसी में अभियोजन अधिकारी (PO) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कानून की बारीक समझ और मामलों की प्रभावी पैरवी के चलते उन्होंने अभियोजन क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।
नई जिम्मेदारी संभालने से पूर्व अंकित कुमार सिंह ने वाराणसी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ और काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित परिचितों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
अब CID के वाराणसी सेक्टर में अभियोजन अधिकारी के रूप में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। नई जिम्मेदारी को लेकर उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
*तीखी आवाज वाराणसी संवाददाता*