जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
गोवंश के लिए प्रदीप तिवारी ने दान किया हरा चारा सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के तहत समाज सेवा का संकल्प: जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक समूह सखी कैडर संघ ने डीएम को सौंपा सात सूत्रीय मांग पत्र जौनपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल* बक्शा बाजार में आस्था का जनसैलाब प्रतापगढ़ : नगर पंचायत ढकवा टूटे छप्परों में गुजर-बसर को मजबूर गरीब परिवार*
जौनपुर

गोवंश के लिए प्रदीप तिवारी ने दान किया हरा चारा

गोवंश की सेवा और संरक्षण के उद्देश्य से क्षेत्र के डमरूआ गांव निवासी प्रदीप तिवारी ने सराहनीय पहल की। उन्होंने अपने पिता ओंकार नाथ तिवारी के नाम से 18 बिस्वा में तैयार बाजरा की फसल, जिसकी लंबाई करीब पांच फीट बताई गई…

गोवंश की सेवा और संरक्षण के उद्देश्य से क्षेत्र के डमरूआ गांव निवासी प्रदीप तिवारी ने सराहनीय पहल की। उन्होंने अपने पिता ओंकार नाथ तिवारी के नाम से 18 बिस्वा में तैयार बाजरा की फसल, जिसकी लंबाई करीब पांच फीट बताई गई, बिशनपुर पुल गुजर स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल में पशुओं के लिए दान की।
हरा चारा मिलने से आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश को पौष्टिक आहार उपलब्ध हो सकेगा। इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। खंड विकास अधिकारी सिकरारा पवन कुमार ने गोवंश की सेवा के लिए चारा दान करने पर प्रदीप तिवारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सहयोग से गोवंश आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।