जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
गोवंश के लिए प्रदीप तिवारी ने दान किया हरा चारा सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के तहत समाज सेवा का संकल्प: जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक समूह सखी कैडर संघ ने डीएम को सौंपा सात सूत्रीय मांग पत्र जौनपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल* बक्शा बाजार में आस्था का जनसैलाब प्रतापगढ़ : नगर पंचायत ढकवा टूटे छप्परों में गुजर-बसर को मजबूर गरीब परिवार*
जौनपुर

समूह सखी कैडर संघ ने डीएम को सौंपा सात सूत्रीय मांग पत्र

15 हजार मानदेय समेत टैबलेट, यात्रा भत्ता व बीमा की उठाई मांग

जौनपुर। समूह सखी कैडर संघ जौनपुर की ओर से सोमवार को जिलाधिकारी को संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने समूह सखियों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर तक मांगों को पहुंचाने और शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में संघ ने कहा कि समूह सखियां अपने-अपने ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं संचालन सहित समूह से जुड़े विभिन्न कार्यों को जिम्मेदारी से पूरा कर रही हैं। इसके एवज में उन्हें मात्र 2000 रुपये मानदेय मिल रहा है। संघ का कहना है कि इससे भरण-पोषण, मोबाइल रिचार्ज तथा आने-जाने के खर्च का वहन करना मुश्किल हो रहा है।
संघ की प्रमुख मांगों में समूह सखियों का मानदेय 15 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने, कार्य के लिए टैबलेट उपलब्ध कराने, टैबलेट का रिचार्ज नि:शुल्क करने, आने-जाने के लिए यात्रा भत्ता देने, समूह सखियों को स्थायी किए जाने, नि:शुल्क इलाज एवं पांच लाख रुपये का बीमा तथा प्रत्येक समूह सखी को एक पहचान पत्र (आईडी एवं आईडी प्रूफ) उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।
ज्ञापन में कहा गया कि मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाकर उनका शीघ्र समाधान कराया जाए। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 48 घंटे बाद सभी समूह सखियां धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगी। ज्ञापन में धरने के दौरान किसी भी प्रकार की क्षति या नुकसान होने पर शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की बात भी कही गई है।