जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
गोवंश के लिए प्रदीप तिवारी ने दान किया हरा चारा सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के तहत समाज सेवा का संकल्प: जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक समूह सखी कैडर संघ ने डीएम को सौंपा सात सूत्रीय मांग पत्र जौनपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल* बक्शा बाजार में आस्था का जनसैलाब प्रतापगढ़ : नगर पंचायत ढकवा टूटे छप्परों में गुजर-बसर को मजबूर गरीब परिवार*
जौनपुर

बक्सा पुलिस ने किया 41 लाख की लूट खुलासा

जौनपुर में वकील और उसके साथी ने की 41 लाख रुपये की लूट, पुलिस दबोचा

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जमानत कराने के नाम पर राजस्थान से आए एक व्यक्ति से 41 लाख रुपये की लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से 22 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बीकानेर निवासी जयपाल शर्मा (25) अपने छोटे भाई की जमानत कराने के लिए वाराणसी आए थे। उनका भाई वाराणसी जिला कारागार में बंद है। जमानत की कार्रवाई के सिलसिले में ही जयपाल शर्मा ने अधिवक्ता अभिनव सिंह से संपर्क किया था। अधिवक्ता अभिनव सिंह ने खुद को इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाला अधिवक्ता बताया और जमानत की प्रक्रिया में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया।

जमानत आदेश मंजूर होने के बाद वाराणसी सेशन कोर्ट में औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। इस दौरान अधिवक्ता अभिनव सिंह लगातार जयपाल शर्मा के संपर्क में बना रहा। आरोप है कि उसने खुद को शुभचिंतक बताकर पूरा विश्वास हासिल कर लिया था। 5 सितंबर को जमानत की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जयपाल शर्मा ने अधिवक्ता अभिनव सिंह को बताया कि उसे जमानतदारों, अधिवक्ता की फीस और जमीन संबंधी कार्य के लिए जौनपुर में अपने परिचितों से मिलना है। आरोप है कि इसके बाद अधिवक्ता अभिनव सिंह अपनी वैगनआर कार से जयपाल शर्मा को अपने साथ जौनपुर ले आया।

जौनपुर में पॉलिटेक्निक चौराहे के पास पहुंचने के बाद जयपाल शर्मा ने हनुमान घाट और सद्भावना ब्रिज के पास अपने दो परिचित ज्वेलरी कारोबारियों से मुलाकात की। उसने उनसे क्रमशः 22 लाख और 19 लाख रुपये नकद प्राप्त किए। कुल 41 लाख रुपये उसने अपने काले बैग में रख लिए। उस बैग में पहले से ही आधार कार्ड, फोटो, ब्लूटूथ डिवाइस, चार्जर और करीब 10-12 हजार रुपये भी मौजूद थे। इसी बीच अधिवक्ता अभिनव सिंह का साथी उपदेश पाठक भी सद्भावना ब्रिज के पास पहुंच गया। इसके बाद दोनों आरोपित जयपाल शर्मा को अपने साथ लेकर वाराणसी की ओर रवाना हो गए। आरोप है कि रास्ते में दोनों आरोपितों ने मिलकर उससे पूरे 41 लाख रुपये लूट लिए।