जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
गोवंश के लिए प्रदीप तिवारी ने दान किया हरा चारा सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के तहत समाज सेवा का संकल्प: जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक समूह सखी कैडर संघ ने डीएम को सौंपा सात सूत्रीय मांग पत्र जौनपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल* बक्शा बाजार में आस्था का जनसैलाब प्रतापगढ़ : नगर पंचायत ढकवा टूटे छप्परों में गुजर-बसर को मजबूर गरीब परिवार*
जौनपुर

जौनपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल*

कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए चार थानों में बदले थानाध्यक्ष*

*
नेवढ़िया थाने के प्रभारी निखिलेश तिवारी हटाए गए, एसओजी प्रभारी समेत कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जौनपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार को नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सुदुपुर गांव में मां-बेटी की हत्या की घटना के बाद कई पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला सूची के तहत चार थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सुदुपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक द्वारा अपनी मां और बहन की हत्या किए जाने की घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे थे। इसके बाद नेवढ़िया थाना प्रभारी निखिलेश तिवारी को पद से हटा दिया गया। उनके स्थान पर जफराबाद के तत्कालीन थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी को नेवढ़िया थाने की कमान सौंपी गई है।

वहीं, एसओजी प्रभारी प्रकाश शुक्ला को गौराबादशाहपुर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पीआरओ कमल नैन दूबे को जफराबाद थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा गंगा सागर मिश्रा को सुरेरी थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुए इस बदलाव के बाद संबंधित थानों की पुलिसिंग व्यवस्था अब नए प्रभारियों के नेतृत्व में संचालित होगी।