जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
जौनपुर

साक्षरता मिशन के तहत जमऊपट्टी प्राथमिक विद्यालय में13 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

छुट्टी के दिन भी खुले रहे प्राथमिक विद्यालय,15 साल से ज्यादा उम्र के 13 निरक्षर लोगों ने यह परीक्षा दी

जौनपुर के सिंगरामऊ में नवभारत साक्षरता मिशन के तहत एक परीक्षा हुई। रविवार को प्राथमिक विद्यालय जमऊपट्टी में 15 साल से ज्यादा उम्र के 13 निरक्षर लोगों ने यह परीक्षा दी।

छुट्टी का दिन होने के बावजूद विद्यालय खुला रहा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए स्कूल परिसर में परीक्षा की पूरी व्यवस्था की गई थी। सभी परीक्षार्थी तय समय पर पहुंचे और उत्साह के साथ परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान अनुशासन और व्यवस्थाओं का खास ध्यान रखा गया।

प्रधानाध्यापक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय को परीक्षा के लिए 13 प्रश्नपत्र मिले थे। सभी परीक्षार्थी मौजूद रहे और उन्होंने परीक्षा दी। उन्होंने यह भी बताया कि नवभारत साक्षरता मिशन का मकसद 15 साल या उससे ज्यादा उम्र के निरक्षर लोगों को पढ़ा-लिखा बनाना है। इसका उद्देश्य उन्हें पढ़ने, लिखने और रोजमर्रा के जीवन के लिए जरूरी बुनियादी जानकारी देना है।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक कमलेश उपाध्याय, सहायक अध्यापक प्रदीप सरोज और रामजी राम समेत सभी शिक्षक और स्टाफ मौजूद थे। विद्यालय के कर्मचारियों ने परीक्षा को सफल बनाने में सहयोग किया।