जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
वाराणसी

छल-कपट और लालच से बुनी थी श्रेया उपाध्याय की हत्या की साजिश, 20 दिन बाद मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र में एमएससी छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या की सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने करीब 20 दिन बाद मुख्य आरोपी विवेक चौबे उर्फ निखिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 7 सितंबर की सुबह करीब 5…

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र में एमएससी छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या की सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने करीब 20 दिन बाद मुख्य आरोपी विवेक चौबे उर्फ निखिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 7 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे पुलिस कार्रवाई के दौरान विवेक के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

22 वर्षीय श्रेया 18 अगस्त को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। 20 अगस्त को उनका सड़ा-गला शव रोहनिया के बच्छांव पश्चिमपुरा स्थित किराये के मकान के बाथरूम से बरामद हुआ था। पोस्टमॉर्टम में गला रेतने, सिर पर चोट और पैर बांधे जाने के निशान मिले।

पुलिस जांच में सामने आया कि विवेक, जो श्रेया का दूर का रिश्तेदार था, लंबे समय से उन पर नजर रखे हुए था। परिजनों का आरोप है कि वह श्रेया को ब्लैकमेल करता था और शादी से इनकार करने पर उनकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता था। श्रेया की शादी दूसरी जगह तय होने के बाद विवेक ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक, विवेक ने मऊ निवासी अपने दोस्त पुनीत मिश्रा को 22 लाख रुपये की सुपारी दी। 18 अगस्त को श्रेया को बहाने से किराये के कमरे पर बुलाया गया, जहां पुनीत पहले से मौजूद था। आरोप है कि विवेक ने श्रेया के हाथ पकड़े और पुनीत ने चाकू से उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव बाथरूम में छोड़कर दोनों फरार हो गए।

24 अगस्त को पुलिस ने पुनीत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पूछताछ में कथित साजिश का खुलासा हुआ। 27 अगस्त को विवेक के पिता रामसहाय चौबे को भी गिरफ्तार किया गया।

मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस ने बिहार, झारखंड और कोलकाता समेत कई स्थानों पर दबिश दी और करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आखिरकार राजातालाब पुलिस ने मुठभेड़ में विवेक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब हत्या की साजिश, आर्थिक लेन-देन और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।