युवक की मौत के मामले में वांछित चल रहे, तीसरे आरोपी को बक्शा पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

*युवक की मौत के मामले में वांछित चल रहे, तीसरे आरोपी को बक्शा पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल*

प्रेम शर्मा

जौनपुर बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत मई गांव में 22 जून 2026 को हुए खूनी संघर्ष में युवक की मौत के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में वांछित चल रहे आरोपी सत्येन्द्र बिंद उर्फ डोडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतीश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण में बक्शा थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को सुबह करीब 11 बजे बंदवारे बीर हाईवे मोड़ से आरोपी सत्येन्द्र बिंद उर्फ डोडे पुत्र स्वर्गीय भारत बिंद, निवासी मई, थाना बक्शा को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण यादव, रिक्रूट कांस्टेबल अम्बिकेश दीक्षित तथा रिक्रूट कांस्टेबल हिमांशु सिंह शामिल रहे।

गौरतलब है कि 22 जून 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इस दौरान बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी 22 वर्षीय सुमित कुमार सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही शिवम गौतम और शनि गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सत्येन्द्र बिंद उर्फ डोडे इस मामले में गिरफ्तार किया गया तीसरा वांछित अभियुक्त है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी लगातार कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!