यूपी-टीईटी 2026: पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न, जीएस और गणित रहे चुनौतीपूर्ण

*यूपी-टीईटी 2026: पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न, जीएस और गणित रहे चुनौतीपूर्ण*

********************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर/उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) 2026 गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन की पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और रेटिना स्कैन के बाद ही प्रवेश दिया गया।

 

पहली पाली में 10,461 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 9,150 ने परीक्षा दी, जबकि 1,434 अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों के अनुसार सामान्य ज्ञान (जीएस) और गणित के प्रश्न अपेक्षाकृत अधिक समय लेने वाले रहे।

 

नकल रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई तथा पानी की बोतलों के रैपर भी हटवाए गए। परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो पालियों तथा 4 जुलाई को एक पाली में आयोजित होगी। तीन दिनों में कुल 56,882 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

 

जिलाधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयोग के दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत पालन के निर्देश दिए। निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी, बिजली, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा संचालन के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा आरक्षित अधिकारियों की भी तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!