*जौनपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले*
*******************
*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जिले की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला सूची में साइबर थाना समेत कई कोतवाली और थानों के प्रभारी निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह को शाहगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, सरायख्वाजा के प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडे को केराकत कोतवाली की कमान सौंपी गई है।
शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह को सिकरारा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह मड़ियाहूं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह का तबादला कर उन्हें सरायख्वाजा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
मड़ियाहूं कोतवाली में विनोद मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, गजानंद चौबे को मुंगराबादशाहपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
बताया गया है कि मुंगराबादशाहपुर और सिकरारा थानों के पूर्व प्रभारियों का गैर जनपद तबादला होने के बाद इन पदों पर नई तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक के इस फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
