शॉर्ट सर्किट से बेकरी में लगी भीषण आग, 10 लाख का सामान जलकर राख

*शॉर्ट सर्किट से बेकरी में लगी भीषण आग, 10 लाख का सामान जलकर राख*

*******************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर। पुलिस लाइन के सामने स्थित किड्स बैकर्स में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बेकरी में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

बेकरी के मालिक जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे बिजली का तार जलकर नीचे गिरा, जिससे आग भड़क उठी। उस समय बेकरी में तीन कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन बेकरी में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

 

आग पर काबू पाने में कर्मचारियों के प्रयास विफल होने के बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग को नियंत्रित किया। हालांकि, तब तक बेकरी का करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!