तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए समाजसेवी जगदीश प्रसाद सिंह, रात भर चला भंडारा*
– परोपकार सेवा संस्था और राज कंस्ट्रक्शन ने पूरी रात भोजन प्रसाद का किया वितरण
चांदा ।।सुलतानपुर
क्षेत्र के शाहपुर स्थित पेट्रोल पंप पर प्रयागराज से लौट रहे तीर्थ यात्रियों के लिए परोपकार सेवा संस्था छापर के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सिंह ऊर्फ लाले एवं राज कंस्ट्रक्शन के विनोद सिंह की तरफ से भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। गुरुवार शाम भोजन वितरण शुरू हुआ तो आधी रात तक चलता रहा। स्थानीय कार्यकताओं की मदद से विभिन्न प्रदेशों के तीर्थ यात्रियों सहित आसपास के जनपदों के हजारों तीर्थयात्रियों को भोजन कराया गया। गोरखपुर, बस्ती बलिया के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्रियों ने प्रसाद लिया। यात्रियों ने आयोजकों के प्रति आभार जताया। बुधवार को पूरी रात संस्था के सदस्यों ने चाय,बिस्कुट एवं पानी का वितरण किया। जगदीश प्रसाद सिंह ऊर्फ लाले ने बताया कि तीर्थ यात्रियों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए भोजन प्रसाद की व्यवस्था किया गया। विनोद सिंह ने कहा कि यह मौका बार बार नहीं मिलेगा। विभिन्न प्रदेशों सहित आसपास के जनपदों से तीर्थ यात्रियों को सेवा का सुअवसर मिला है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत दया शंकर सिंह, विद्याधर तिवारी, शनि सिंह, जटाशंकर शुक्ला, भगेलू, जय सिंह, बृजलाल पाल, रवि निषाद, जय प्रकाश सिंह, रामअनंत सिंह, राज सिंह ने अपना योगदान दिया।
तहसील संवाददाता क्राइम रिपोर्टर दधीचि विश्वकर्मा