*पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक हिरासत में*
*******************
*संवाद:माताचरण पांडे*
मछलीशहर। थाना क्षेत्र के मुजार गांव निवासी 36 वर्षीय जटाशंकर उर्फ मिलन यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार शाम वह बाइक से बड़ेरी बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मड़ियाहूं की ओर से मछलीशहर जा रहे एंगल लदे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में जटाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मछलीशहर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार चालक की पहचान जलालपुर निवासी राकेश सरोज के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बड़ेरी चौकी प्रभारी शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि पिकअप वाहन और उसके चालक को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
