*नियमितीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर रोजगार सेवकों का प्रदर्शन*
*सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन*
********************
*अरुण कुमार जायसवाल
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले सैकड़ों रोजगार सेवकों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सौंपा गया।
ज्ञापन में वर्ष 2006 से कार्यरत 36 हजार संविदा ग्राम रोजगार सेवकों के नियमितीकरण, राज्य कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम 24 हजार रुपये मासिक मानदेय तथा समय पर भुगतान के लिए अलग बजट की व्यवस्था की मांग की गई। रोजगार सेवकों ने कहा कि मनरेगा के अलावा वे अन्य सरकारी योजनाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके जॉब चार्ट में अतिरिक्त कार्यों को शामिल किया जाए।
संघ ने रोजगार सेवकों के लिए मानव संसाधन (एचआर) नीति लागू करने और पद से हटाने की प्रक्रिया में ग्राम सभा के दो-तिहाई बहुमत का प्रावधान करने की भी मांग उठाई।
