*चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल*
*हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप*
********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ (जौनपुर)। हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक किसी ट्रेन से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई।
समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
