*चोरी की घटना को अंजाम देने वाली महिला चोरी करते पकड़ी गई*

*चोरी की घटना को अंजाम देने वाली महिला चोरी करते पकड़ी गई*

***********************************

प्रेम शर्मा

संवाददाता-तीखी आवाज़ 24.in शाहगंज

शनिवार 27 जुलाई 2024

शाहगंज में चोरी की घटना को अंजाम देने वाली महिला पकड़ी गई |पीड़ित महिला ने उसे स्थानीय लोगों की मदद से दौड़ा कर पकड़ लिया| गिरफ्तार महिला के कब्जे से पुलिस ने तलाशी के दौरान चोरी के गहने बरामद किए| पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया |

आपको बता दें कि खेतासराय थाना क्षेत्र के सुम्बुलपुर ग्राम निवासी राजन बिन्द की पत्नी खुशबू आजमगढ़ जनपद स्थित अपने मायके जाने के लिए शाहगंज स्थित जैसीज चौक पर एक ऑटो में अपना बैग पीछे रख कर बैठ गई कुछ देर के बाद खुशबू को लगा कि कोई उसके बैग के साथ छेड़छाड़ कर रहा है |ऑटो से उतरकर उसने अपना बैग चेक किया तो उसमें से जेवर गायब मिले| इसी बीच एक महिला वहां से भागने लगी भागने वाली महिला को पीड़ित महिला ने स्थानीय लोगों की मदद से दादर पुल के पास से धर दबोचा |मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने पकड़ी गई महिला की तलाशी ली तो उसके ब्लाउज के अंदर से दो जोड़ी मीना एक नथिया और एक जोड़ी पाजेब बरामद हुआ| आरोपी महिला ने अपना नाम पूजा पत्नी गोविंदा निवासी सुम्बुलपुर बताया |उपनिरीक्षक मंसाराम गुप्ता ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है |गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल आशीष कुमार राठी, कांस्टेबल प्रभाकर यादव एवं वंदना शामिल रहीं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *