*जौनपुर: हत्या के आरोपियों को शरण देने वाले 8 लोग गिरफ्तार*
********************
*अरुण जायसवाल (जिला ब्यूरो)*
जौनपुर के थाना खेतासराय क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के वांछित और इनामी आरोपियों को शरण देने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने सोंगर मोड़ स्थित कब्रिस्तान के पास से इन आरोपियों को पकड़ा। ये सभी आरोपी हत्या के मामले में फरार चल रहे इनामी अभियुक्तों को छिपाने और फरार कराने में सहयोग कर रहे थे।
पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। कार्रवाई में थाना खेतासराय की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
