*मीरगंज में देर रात बड़ी चोरी, 26 लाख के जेवर और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ*
*फायरिंग कर फैलाई दहशत हुए फरार,पुलिस जांच में जुटी*
********,************
*संवाद :माता चरण पांडे*
जौनपुर / मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। अज्ञात चोर छत के रास्ते एक घर में घुसे और करीब 25 लाख रुपये के जेवरात व 1 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। चोरों ने घर में घुसने के बाद सभी कमरों को बाहर से बंद कर दिया और उस कमरे को निशाना बनाया, जहां कीमती सामान रखा था।
वारदात के दौरान बरामदे में सो रही गृहस्वामी अवधेश तिवारी की मां की नींद खुल गई। शोर सुनकर परिजन जागे और चोरों का पीछा किया, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे दहशत फैल गई और वे मौके से फरार हो गए।
सुबह चकरोड पर एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
