उमरछा के मृत्युञ्जय महादेव धाम में पुरुषोत्तम मास पर होगा धार्मिक अनुष्ठानों का संगम

उमरछा के मृत्युञ्जय महादेव धाम में पुरुषोत्तम मास पर होगा धार्मिक अनुष्ठानों का संगम

जौनपुर/उमरछा: आगामी 17 मई से शुरू हो रहे पवित्र ‘अधिक मास’ (पुरुषोत्तम मास) के अवसर पर ग्राम उमरछा स्थित प्रसिद्ध मृत्युञ्जय महादेव धाम में आज सुबह आठ बजे पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें महीने भर चलने वाले विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

 

पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा और मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह महीना भगवान विष्णु और शिव, दोनों की आराधना के लिए श्रेष्ठ है, इसीलिए धाम में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं उन्होंने बताया कि 15 जून तक चलने वाले इस अनुष्ठान में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से बेलपत्र अर्पण और ‘ॐ नमः शिवाय’ का सामूहिक जाप होगा। इसके पश्चात सुबह 8 से 10 बजे तक विद्वान पंडितों द्वारा शिवपुराण की कथा सुनाई जाएगी।

 

उन्होंने आगे बताया कि अधिक मास के महत्व को देखते हुए दिनांक 8 जून से 15 जून तक श्रीमद्भागवत का सस्वर पाठ का भव्य आयोजन होगा और क्षेत्र की सुख-शांति और आरोग्य के लिए प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र की 5 माला का जाप करने का संकल्प लिया गया है और मासिक शिवरात्रि के अवसर पर सुंदरकांड का पाठ और विशेष आरती आयोजित की जाएगी समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से इन आयोजनों में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

 

उक्त अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य रमाशंकर उपाध्याय, सुरेश चन्द्र उपाध्याय, सतीश कुमार, सुभाष उपाध्याय, अशोक शुक्ल, अरविंद शुक्ल, राजेश शुक्ल, सूर्यनाथ शुक्ल, संतोष उपाध्याय, राकेश शुक्ल, सदानंद, ओमप्रकाश सिंह, दीना नाथ, अनिल, सन्तोष शुक्ल ढोलन, श्याम सुंदर, सूरज, दिलीप गुप्ता, नितेश गौंड, अनुज सहित तमाम नागरिक लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *