*कुएं मे 63 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिलने से फैली सनसनी* 

*कुएं मे 63 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिलने से फैली सनसनी*

प्रेम शर्मा

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में बुधवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे बने कुएं में 63 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई |

खलीलपुर गांव में बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे कुएं के समीप पत्तल बीनने गए एक युवक को पेड़ के नीचे बने कुएं से दुर्गंध आने की आशंका हुई। करीब जाकर देखा तो कुएं के अंदर एक लाश पड़ी हुई थी। युवक ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि करीब एक माह पूर्व 21 फरवरी को धौरईल गांव की 63 वर्षीय चंद्रावती देवी दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से कहीं चली गई थी। लोगों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन के लिए सरायख्वाजा थाने पर तहरीर दी थी। कुएं में लाश मिलने की सूचना के बाद परिजनों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो वृद्ध महिला की पहचान चंद्रावती देवी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि बीते कुछ दिन से चंद्रावती की तबीयत खराब चल रही थी। जिससे उसका मानसिक संतुलन सही नहीं था। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर शिनाख्त करा लिया गया। आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *