शंकराचार्य के आगमन पर चांदा चौराहा हुआ भक्तिमय, पुलिस रही मुस्तैद

*शंकराचार्य के आगमन पर चांदा चौराहा हुआ भक्तिमय, पुलिस रही मुस्तैद*

संवाददाता दाधीच विश्वकर्मा

सुलतानपुर। शनिवार दोपहर चांदा चौराहे पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के आगमन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

उनके स्वागत के लिए पहले से मौजूद श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया और जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।शंकराचार्य के आगमन को देखते हुए चांदा पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दी।

चौराहे पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।जानकारी के मुताबिक, शंकराचार्य चांदा होते हुए प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भवसरनपुर गांव जा रहे थे, जहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में वे श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे। यह गांव सुलतानपुर की सीमा से लगा हुआ है, जिसके चलते आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी प्रदीप पांडेय द्वारा किया गया है, जबकि कथा वाचन अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पाराशर जी महाराज कर रहे हैं।शंकराचार्य के दर्शन और आशीर्वाद के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र श्रद्धा व आस्था के रंग में रंगा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *