*विवेकानंद यूथ आवार्ड से मुख्यमंत्री ने किया अभिषेक को सम्मानित*

*विवेकानंद यूथ आवार्ड से मुख्यमंत्री ने किया अभिषेक को सम्मानित*

*राष्ट्रीय युवा दिवस पर लखनऊ में सामाज सेवा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से सम्मानित होकर अभिषेक ने बढ़ाया जिले का मान*

*सेवा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा अवार्ड स्वामी विवेकानंद यूथ आवार्ड से अभिषेक का हुआ अभिनंदन*
==============================
दिव्या तिवारी
संवाददाता

सुल्तानपुर:: सामाजिक कार्यो में सदैव लगे रहने वाले जनपद के लम्भुआ तहसील के तेरये गांव के दिनेश कुमार सिंह के पुत्र 27 वर्ष के युवा अभिषेक ने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर पूरे जिले का मान प्रदेश में बढ़ाया है,राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेवा क्षेत्र में दिए जाने वाले सबसे बड़े पुरुष्कार स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से अभिषेक को राजधानी में सम्मानित किया गया।।
इस अवार्ड में 50000 की राशि,विवेकानंद की कांस्य प्रतिमा एवं एक सड़क आवार्डी अभिषेक को प्रदान की गई।।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश से 10 युवाओं को अलग अलग क्षेत्रो में यह पुरुष्कार प्रदान किया गया।
बताते चले कि अभिषेक बचपन से ही अपने दादा स्व. अनन्त बहादुर सिंह की प्रेरणा से छोटी सी उम्र में ही सामाजिक कार्यों में रुचि लेने लगे थे ।।महर्षि विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट एवं कमला नेहरू संस्थान से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले अभिषेक अबतक 27 की उम्र में 35 बार रक्तदान कर चुके अभिषेक प्रतिदिन लावारिश असहायों लोगो को टीम के साथ भोजन वितरित करते है,रक्तदान के साथ लावरिशो की देखभाल,लावारिश शव अंतिम संस्कार, पौधरोपण, झुग्गी झोपड़ी के बच्चो की निःशुल्क शिक्षा आदि अनेको सेवा कार्य अभिषेक के द्वारा किये जा रहे है,अभिषेक ने बताया डॉ सुधाकर सिंह ,डॉ सुशील सिंह , डॉ आशुतोष एवं जनपद की तमाम सामाजिक समितियों से प्रेरणा लेकर उन्होंने समाज सेवा जारी रखी।। अभिषेक ने यह पुरुष्कार जनपद के उन सभी समाजिक कार्य करने वाले लोगो को समर्पित किया जो भी निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य मे लगें है।अभिषेक वर्तमान में गायत्री परिवार, अंकुरण फाउंडेशन एवं वन डे हंगर स्ट्राइक के साथ कार्य कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!