प्रतापगढ़ थाना देल्हूपुर में समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

*प्रतापगढ़ थाना देल्हूपुर में समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं*

*तत्पश्चात डीएम शिव सहाय अवस्थी व एसपी दीपक भूकर ने थाने का किया औचक निरीक्षण*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पहुंचकर आमजन की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण के सख्त निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान राजस्व व पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। जनसुनवाई के बाद डीएम व एसपी ने थाना अभिलेखों, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क व सीसीटीएनएस रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *