BRC सिकरारा में मेडिकल एसेसमेंट कैंप, 53 दिव्यांग बच्चों का हुआ पंजीकरण

BRC सिकरारा में मेडिकल एसेसमेंट कैंप, 53 दिव्यांग बच्चों का हुआ पंजीकरण

 

मंगेश कन्नौजिया

सिकरारा, जौनपुर।

विकासखंड सिकरारा स्थित बीआरसी पर बुधवार, 12 अगस्त 2026 को मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विकासखंड क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण एवं आंकलन किया गया। जनपद से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने कैंप में उपस्थित बच्चों की जांच कर उनकी दिव्यांगता का आंकलन किया तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सा संबंधी परामर्श भी प्रदान किया।

मेडिकल टीम में डाॅ. तापिस, डाॅ. एच.के. रजक, डाॅ. बृजेश कन्नौजिया, डाॅ. दिलीप चौरसिया, डाॅ. सुरेंद्र कुमार तथा डाॅ. पी.डी. तिवारी (फिजियोथिरैपिस्ट, जौनपुर) शामिल रहे। चिकित्सकों ने कैंप में पहुंचे दिव्यांग बच्चों की जांच कर उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों के संबंध में प्रक्रिया पूरी कराई।

कैंप के दौरान विकासखंड सिकरारा के स्पेशल एजुकेटर रामजीत मौर्य, विवेक सिंह, विजय सिंह, दीपक राव एवं रुचि यादव द्वारा बच्चों के स्वावलंबन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया कराई गई। कुल 53 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण किया गया, जिसमें 46 बच्चों को UDID कार्ड के माध्यम से लाभान्वित किया गया, जबकि 7 बच्चों को आवश्यक चिकित्सा परीक्षण एवं उपचार के लिए रेफर किया गया।

कैंप के आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सरकारी सुविधाओं से जोड़ना, दिव्यांगता का उचित आंकलन कराना तथा उन्हें UDID कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करना रहा।

मेडिकल एसेसमेंट कैंप को सफल बनाने में खंड शिक्षा अधिकारी सिकरारा अजीत कुमार सिंह तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कैंप के सफल आयोजन पर उपस्थित शिक्षकों एवं स्पेशल एजुकेटर्स ने चिकित्सकों की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!