ठाकुरबाड़ी द्वारा 124 गोद लिए गए मरीजों को पोषाहार किट वितरित

ठाकुरबाड़ी द्वारा 124 गोद लिए गए मरीजों को पोषाहार किट वितरित

टीबी मुक्त भारत के लिए मरीजों को दिलाई गई शपथ

दवा का पूरा कोर्स साथ-साथ प्रोटीन युक्त आहार जरूरी- डॉक्टर अंजू सिंह

प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुर बड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ में सोमवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संस्था द्वारा गोद लिए गए 124 टीबी मरीजों को पोषाहार किट बांटा गया इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने मरीजो को दवा का पूरा कोर्स खाने के लिए एवं प्रोटीन युक्त आहार लेने के लिए प्रेरित किया एवं सभी उपस्थित मरीजो को टीबी मुक्त देश के लिए शपथ दिलाई गई संस्था की ओर से महेंद्र शुक्ला ने मरीज को टीबी के लक्षण उपचार और सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और संस्था द्वारा टीबी मरीज के लिए किया जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला बदलापुर के एस् टी एस् तरुण कुमार ने मरीजों को टीपीटी एवं डीबीटी से संबंधित प्रकरणों को सुलझाया कार्यक्रम का संचालन सौम्या सिंह ने किया इस अवसर पर सैकड़ो मरीजों के साथ-साथ संस्था के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *