*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा एन एच 731 फोर लेन बाई पास रोड के बगल बना गड्ढा किसी दिन बन सकता है मौत का कारण*
*परियोजना निदेशक वाराणसी ने कहा तत्काल संबंधित अधिकारियों से बातकर रास्ते को दुरुस्त कराया जाएगा*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा के अंतर्गत एन एच 731 फोर लेन बाई पास रोड के बगल एक गड्ढा बना हुआ है। जो आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहा है।आज सुल्तानपुर की तरफ से मोटरसाइकिल से जौनपुर की तरफ जा रहे एक युवक की ।
नगर पंचायत सोनपुरा ढकवा मोड़ से 100 मीटर आगे गड्ढे की चपेट में आ जाने से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल ग्राम वासियों ने युवक को उठाया और डॉक्टर को बुलाकर दवा दिलवाई और परिवार वालों को सूचना दी नगर वासियों का कहना है। इस गड्ढे के संबंध में एन .एच. आई .के संबंधित अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई थी। इससे पहले भी यहां पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। यदि जल्द ही इसका निदान नहीं किया गया तो किसी दिन किसी की मृत्यु भी हो सकती है। इस संबंध में जब परियोजना निदेशक वाराणसी से बात की गई। उन्होंने कहा तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात कर गड्ढे को दुरुस्त कराया जाएगा। खबर लिखे जाने तक नगर वासियों द्वारा फोन से बताया गया। एन एच आई द्वारा रास्ते को दुरुस्त करा दिया गया है।
