*दूसरे चरण के अंतिम दिन विद्युत बिल राहत योजना को लेकर उमड़ी भीड़*

*दूसरे चरण के अंतिम दिन विद्युत बिल राहत योजना को लेकर उमड़ी भीड़*

 

*रतासी चौराहे पर 12 बजे तक 1 लाख रुपये की वसूली*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ (जौनपुर)।

सरकार की प्रभावी विद्युत बिल राहत योजना के दूसरे चरण के अंतिम दिन सिगरामऊ क्षेत्र के रतासी चौराहे पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। योजना के तहत जेई हिफ्जुल रहमान अंसारी के नेतृत्व में लाइनमैन धीरज मौर्य व जयनाथ द्वारा दोपहर 12 बजे तक 15 ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) कराते हुए लगभग एक लाख रुपये की वसूली की गई।

 

दूसरे चरण का अंतिम दिन होने के कारण उपभोक्ता योजना का लाभ लेने के लिए सुबह से ही रतासी चौराहे पर पहुंचने लगे। उपभोक्ताओं ने सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए बताया कि इससे उन्हें बिजली बिल के पुराने बकाया से बड़ी राहत मिली है। कई ऐसे उपभोक्ता भी सामने आए, जिन्होंने विद्युत कनेक्शन के बाद कभी बिजली बिल जमा नहीं किया था, लेकिन इस योजना के माध्यम से उन्हें बड़ी सुविधा मिली है।

 

इस मौके पर लाइनमैन धीरज मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 फरवरी से विद्युत बिल राहत योजना के तीसरे और अंतिम चरण की शुरुआत हो रही है। जो उपभोक्ता पहले और दूसरे चरण का लाभ नहीं ले सके हैं, वे तीसरे चरण में योजना का लाभ उठा सकते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान मीटर रीडर प्रमोद मिश्रा सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे, वहीं बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर योजना का लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *