*बदलापुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार*
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
जौनपुर। थाना बदलापुर पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम शाहपुर पीली नदी पुल के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रुस्तम पुत्र नाटे कंकाली, निवासी ग्राम हरि का पुरा पिलकिच्छा, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त की जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 01 देशी तमंचा (.315 बोर) व 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त रुस्तम अपने साथियों के साथ दिनांक 26/27 दिसंबर 2025 की रात ग्राम सरायगुंजा बटाऊवीर में एक मकान में चोरी का प्रयास कर रहा था। घर के लोगों के जाग जाने पर पकड़े जाने के डर से अभियुक्त व उसके साथियों ने फायरिंग कर दी थी। इस घटना के संबंध में थाना बदलापुर पर मु0अ0सं0 526/25, धारा 307/62 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने अभियुक्त को दिनांक 30 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
