*ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस*
*******************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ। हरपालगंज रेलवे स्टेशन और रजनीपुर गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 29सी के बीच बुधवार तड़के ट्रेन से गिरकर करीब 32 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार मृतक ने काले रंग का चड्ढा और सफेद रंग की हाफ बनियान पहन रखी थी। काफी प्रयास के बावजूद स्थानीय लोगों की मदद से भी उसकी पहचान नहीं हो सकी।
स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे स्टेशन मास्टर आकाश ने बताया कि बुधवार भोर करीब 4:15 बजे मरुधर एक्सप्रेस स्टेशन से गुजरी थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक इसी ट्रेन से गिरा होगा। घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच के साथ मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है।
