*रतासी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में टीकाकरण अभियान*
********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ।
रतासी ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय रतासी में बदलापुर प्रभारी संजय दुबे के निर्देश पर मेंसुपरवाइजर मयंक चौरसिया के नेतृत्व में एएनएम मीना वर्मा द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है, जिसमें सभी आवश्यक प्रकार के टीके लगाए जा रहे हैं।
इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को टीटी (T.T.) टीकाकरण प्रदान किया गया तथा आयरन की गोलियां वितरित की गईं। गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच भी की जा रही है, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।
टीकाकरण कार्यक्रम में एएनएम मीना देवी को आशा कार्यकत्री सरोजा देवी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोजा देवी, उर्मिला जायसवाल, जड़ावाती देवी पाल तथा सहायिका निर्मला का सहयोग प्राप्त हुआ। समाचार संकलन तक पांच गर्भवती महिलाओं सहित 20 बच्चों को विभिन्न प्रकार के टीके लगाए जा चुके थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
