*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा के अंतर्गत अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा के अंतर्गत अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह की लगातार कार्यवाही से अपराधियों में दहशत का माहौल*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक शातिर अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 30 बोर की कन्ट्री मेड पिस्टल, चार जिन्दा कारतूस तथा एक स्कॉर्पियो चार पहिया वाहन बरामद किया है। थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह व उप निरीक्षक कृष्णानंद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम अकारीपुर तिवरान में अभियुक्त के घर के पास से राजेश तिवारी उर्फ जज्जे तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी निवासी अकारीपुर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद प्रतापगढ़ व जौनपुर में हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित करीब 11 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद अवैध हथियार व कारतूस के संबंध में थाना आसपुर देवसरा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं बरामद स्कॉर्पियो वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके ऊपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा पुरानी रंजिश के चलते वह अपनी सुरक्षा के लिए अवैध हथियार रखता था। पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *