मृत्युञ्जय महादेव धाम उमरछा में सुंदरकाण्ड प्रतियोगिता संपन्न

मृत्युञ्जय महादेव धाम उमरछा में सुंदरकाण्ड प्रतियोगिता संपन्न

उमरछा : लिंग थापि विधिवत करि पूजा। सिव समान प्रिय मोहि न दूजा।। की पावन चौपाइयों के साथ मृत्युञ्जय महादेव धाम उमरछा में आयोजित सस्वर सुंदरकाण्ड प्रतियोगिता का प्रदोष तिथि का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर निर्मल मानस ग्रुप, औरैला मड़ियाहूं के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मंत्रमुग्ध कर देने वाले पाठ के उपरांत एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए सुशील कुमार उपाध्याय पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जौनपुर ने कहा, “सुंदरकाण्ड केवल भक्ति का मार्ग नहीं, बल्कि जीवन प्रबंधन का जीवंत शास्त्र है। निर्मल मानस ग्रुप के युवा कलाकारों ने जिस शुद्धता और लयबद्धता के साथ प्रभु चरित का गान किया है, वह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सनातन मूल्यों का विस्तार होता है।”

विशिष्ट अतिथि यादवेन्द्र मिश्र और दीपक सिंह ‘मोंटी’ ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने संबोधन में कहा, “कला और भक्ति का संगम जब मंच पर उतरता है, तो वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाता है। औरैला के इन कलाकारों ने अपनी स्वर लहरियों से आज मृत्युञ्जय महादेव धाम उमरछा को अयोध्या जैसा स्वरूप दे दिया है। प्रतिभाओं को सम्मानित करना हमारी सांस्कृतिक परंपरा का अहम हिस्सा है।” इसी क्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा निर्मल मानस ग्रुप के कलाकार राजीव निर्मल, चादनी यादव, पंकज विश्वकर्मा चंचल शर्मा, राजेश पांडेय प्रेम आसरे पाण्डेय को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

इस भव्य अनुष्ठान की शुरूआत पंडित हीरामणी उपाध्याय जी के कुशल सानिध्य और वैदिक रीति-विधान से यजमान श्री आनंद उपाध्याय और एवं उनकी धर्मपत्नी जयदेवी द्वारा पूजा पाठ से किया गया।

 

उपस्थित दर्शकों के साथ-साथ निर्णायक मंडल के सदस्य ललित शुक्ल, कैलाश नाथ शुक्ल और सतीश कुमार उपाध्याय ने अपने निर्णय को बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा।

 

गांव के वरिष्ठ सदस्य प्रभाकर शुक्ल और दीपक सिंह मोटो के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सुनील पाठक, संतोष मिश्र, राजेंद्र मौर्य, आनंद उपाध्याय, राकेश शुक्ल, पद्माकर शुक्ल, लालमुनि उपाध्याय, उदयशंकर शुक्ल, रतनलाल गुप्त को स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

 

कार्यक्रम के अंत में रामायण और हनुमान जी की आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरुण उपाध्याय, शरद टंडन, देवेश कुमार उपाध्याय, सन्तोष उपाध्याय, लालप्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, जयशंकर पाल, राजेश, जयशंकर शुक्ल, संतोष शुक्ल ढोलन, अरविंद शुक्ल, विकास,अरविंद सिंह और मुंडी गौतम सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे मंदिर परिसर में जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *