*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा देवरखा में कपूर बंधुओं द्वारा मकर संक्रांति पर किया गया कंबल वितरण कार्यक्रम*
*कार्यक्रम में पूर्व मंत्री के मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, एस डी एम पट्टी व सी ओ पट्टी रहे उपस्थित*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा देवरखा में 18 वर्षों से कपूर बंधुओं द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपने माता पिता की स्मृति में मकर संक्रांति पर शशि कपूर उपाध्याय, अनिल कपूर उपाध्याय, व शैलेंद्र कपूर उपाध्याय द्वारा समाज के वंचित, गरीब, असहाय, वृद्ध एवं पात्र व्यक्तियों को कम्बल वितरित का भव्य कार्यक्रम किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्र व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पांडेय व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी रहे । मौके पर थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा विजेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ उपस्थित रहे
कार्यक्रम में हजारों गरीब व असहाय लोगों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा कंबल वितरण किया गया। तत्पश्चात सभी लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था कपूर बंधुओ द्वारा की गई थी। भारी संख्या में क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।कांतिलाल दुबे, ईसनारायण तिवारी, देवेंद्र मिश्र, बृजेश दुबे, गौरव कुमार सिंह, जन्मेजय सिंह, पंकज सिंह ,अंशु सिंह (प्रधान रत्तीपुर), महेंद्र मिश्र, रवि उपाध्याय, विजय मिश्र,डॉ अशोक सिंह, कमला प्रसाद उपाध्याय, रामनयन उपाध्याय, संतोष कुमार सिंह (प्रधान कादीपुर किलाई) राजेश तिवारी, हरेकृष्ण पाण्डेय,कृष्णपाल मिश्र, मनीष मिश्र, राजेश गुप्ता, शैलेंद्र पाण्डेय, तारकेश्वर पांडेय, ब्रह्मदेव मिश्र संतोष मिश्र ,आदि लोग उपस्थित रहे। सभी लोगों ने कपूर बंधुओ द्वारा अपने माता पिता के प्रति किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की जिससे इस प्रचंड ठंड में हजारों गरीबों की मदद की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
