सांसद प्रतिनिधि के पिता के त्रयोदशाह संस्कार में विशिष्ट जनों ने दी श्रद्धांजलि

*सांसद प्रतिनिधि के पिता के त्रयोदशाह संस्कार में विशिष्ट जनों ने दी श्रद्धांजलि*

********************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर।

सदर लोकसभा से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के प्रतिनिधि एवं मियांपुर निवासी मनोज मौर्य के पिता, अधिवक्ता तथा कलेक्ट्रेट जौनपुर के पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के त्रयोदशाह संस्कार में मंगलवार को विशिष्ट जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिए जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा।

 

नेता प्रतिपक्ष व शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव तथा सपा के पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव ‘ललई’ ने दिवंगत के निवास स्थान पर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्होंने गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

 

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, सपा नेता एवं बेगमगंज सभासद जगदीश मौर्य ‘गप्पू’ सहित अन्य लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों का क्रम दिन भर जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *